जहाँ देखो वहाँ मौजूद मेरा कृष्ण प्यारा है,
उसी का सब है जल्वा, जो जहाँ में आशकारा है।
गुनह बख्शो, रसाई दो, बसा लो अपने कदमों में,
बुरा है या भला है, जैसा है प्यारा तुम्हारा है।।

‘आराधिका’ परिवार


aaradhika.com से जुड़े सभी पाठको को मेरा हार्दिक नमन। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि aaradhika.com ने 21 सितम्बर 2016 को अपना प्रथम वर्ष पूरा कर लिया है। इस एक वर्ष में हमारे न केवल देश (दिल्ली, लखनऊ, मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद, इन्दौर, भोपाल) में ही दैनिक पाठक बने बल्कि विदेशों (केलिफोर्निया और न्यूयार्क) में भी प्रवासी भारतीयों ने ‘आराधिका’ को बहुत सराहा है।

 

अनूठे लेख


भारतीय जन-मानस में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार और धर्मपरायणता को प्रतिष्ठित करने का काम प्राचीनकाल से विभिन्न पुराण करते आ रहे हैं। पौराणिक ज्ञान को सरल व मधुर लेखों के माध्यम से ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है ताकि आने वाली पीढ़ी भी इससे लाभान्वित हो सके। इस श्रेणी में हमारे कुछ लेख हैं–

भगवान श्रीकृष्ण का गोलोकधाम

श्रीराधा का गोलोकधाम से व्रज में अवतरण : कुछ अनछुए पहलू

परमात्मा के वांग्मय-स्वरूप वेद

जय श्रीकृष्ण, ॐ नम: शिवाय, गणपति बप्पा मोरया


‘आराधिका’ का सफर शुरु हुआ राधाष्टमी के दिन ‘श्रीराधा’ के चरणों में भक्तिरस की डुबकी लगाकर (पहला लेख पोस्ट करके)। आगे यह भक्तिरस श्रीकृष्ण व श्रीराधा की विभिन्न लीलाओं से ओत-प्रोत होकर शिवभक्ति में लीन हो गया और अब इसमें श्रीगणेश का भक्तिरस भी समाहित हो गया है।

 

श्रीराधा कृष्ण भक्ति


भगवान श्रीकृष्ण ने व्रज में अवतरित होकर रस की जो मधुरातिमधुर धारा बहायी, उसके माधुर्य की संसार के किसी भी रस से तुलना नहीं की जा सकती। व्रज-रस के प्राण श्रीकृष्ण की आत्मा श्रीराधिका हैं। उन्हीं की आराधना फलस्वरूप श्रीकृष्णरस में पगे विभिन्न लेखों को aaradhika.com आप लोगों तक पहुंचा रहा है–

‘श्रीकृष्ण’ नाम का माधुर्य एवं विभिन्न कार्यों को करते समय भगवान के विभिन्न नामों का स्मरण

श्रीकृष्णप्राणेश्वरी श्रीराधा

रसराज भगवान श्रीकृष्ण और महाभागा गोपियां

बालकृष्ण का कटि-परिवर्तन (करवट बदलने का) उत्सव

शिव तत्त्व सम्बन्धी लेख


शिव भक्तों के लिए भी ‘आराधिका’ पेज पर बहुत सुन्दर लेख व नित्य स्तुति हैं। जैसे–

देवाधिदेव भगवान शिव और जगदम्बा पार्वती का विवाहोत्सव

अलबेले भगवान शिव और उनका अनोखा घर-संसार

नित्य पाठ के लिए भगवान शिव का नामावल्यष्टकम्

श्रीगणेश भक्ति


आद्यपूज्य श्रीगणेश चरित्र पर अत्यन्त रोचक, मधुर और ज्ञानप्रद लेख प्रकाशित किए गए हैं। जैसे–गणेश परिवार, श्रीगणेश से सम्बधित रोचक तथ्य आदि।

  • भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी और अभिशप्त चन्द्र https://aaradhika.com/2016/09/04/bhaprad-shukla-chaturthi-chandra-nishedha/
  • गणेशजी का परिवार https://aaradhika.com/2015/09/23/ganesh-ji-ka-parivar/

 

नए लेख–पूजा विधि, नित्य स्तुति और भजन


हमने विभिन्न देवताओं के पूजन की विधि, उनकी नित्य स्तुति और भजन प्रकाशित करना शुरु किया है। जैसे–

श्रीगणेश-पूजन की विधि

श्रीबालकृष्ण की मानसी सेवा-पूजा विधि

मधुराष्टक : श्रीकृष्ण स्तुति में इस पृथ्वी पर लिखा गया सबसे मधुर अष्टक

 

साल के कुछ खास दिन–राधाष्टमी, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, श्रावण मास आदि पर भी ‘आराधिका’ द्वारा विभिन्न लेख पोस्ट किए गए हैं। हमारा प्रयास सप्ताह में दो दिन लेख प्रकाशित करने का रहता है जिसमें हम एक दिन स्तुति और एक लेख प्रकाशित करते हैं।

आशा करती हूँ कि हमारे इस प्रयास से सभी पाठक ‘भाव, भक्ति और भजनपूरित’ लेखों को अवश्य पसन्द करेंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here